फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा...गाने पर डांस करते-करते डॉक्टर की अटैक से मौत, वीडियो वायरल

वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Tue, 19 Oct 2021 05:29 PM IST

कहते  हैं कि आजकल जीवन का कोई भरोसा नहीं है और  यह वीडियो देखकर आप मान जाएंगे कि वाकई जीवन का कोई भरोसा नहीं है। इस वीडियो में डांस करते दिख रहे लोग सभी डॉक्टर हैं। एक कार्यक्रम में यह सभी डॉक्टर एकत्रित हुए थे और नाच गाने के साथ अपनी शाम को यादगार बना रहे थे लेकिन यह शाम डॉक्टर सी एस जैन के लिए आखिरी शाम हो गई। इस वीडियो में नाचते नाचते जमीन पर गिर पड़े व्यक्ति मेडिको लीगल इंस्टिट्यूट में 12 हजार से ज्यादा पोस्टमार्टम कर चुके डॉक्टर सी एस जैन है। दोस्तों के साथ हंसते मुस्कुराते नाचते हुए अचानक जमीन पर गिर पड़े और पता चला की हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई। डॉक्टर सी एस जैन फॉरेंसिक एक्सपर्ट और कई हजार पोस्टमार्टम कर रिकॉर्ड बना चुके थे। अपने दोस्तों के साथ यहां शाम बिताने आए थे और यह शाम उनकी अंतिम शाम हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें