रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से 12 जनवरी को पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना/गुल्मनायक) और पीएसी/आईआरबी की परीक्षा के लिए जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों केंद्रों पर 421 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। एसडीएम आशीष चंद्र घल्डियाल ने बताया कि 12 जनवरी रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना) की परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए स्व. हरिदत्त बेंजवाल अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज और पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि में केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के दौरान केंद्रों में धारा-163 प्रभावी रहेगी और उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद