रुद्रप्रयाग। निकाय चुनाव में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए पुलिस का चेकिंग अभियान जोरों पर चल रहा है। रविवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को 48 क्वार्टर और 12 हाफ अवैध शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। रविवार को चेकिंग के दौरान रुद्रप्रयाग-चोपता-पोखरी मार्ग पर दुर्गाधार के समीप पुलिस ने धनवीर कोहली से अवैध शराब पकड़ी। उप निरीक्षक कुलेंद्र सिंह रावत ने बताया कि क्षेत्र में निरंतर चेकिंग अभियान जारी है। संवाद