फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: दुष्कर्म और यौन शोषण के आरोपी दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े दो मामलों में शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण करने के आरोपी फौजी और युवती से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोतवाल रमेश कुमार तनवार ने बताया कि कोटद्वार क्षेत्र की एक युवती ने युवक मनीष नेगी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। युवती का आरोप है कि मनीष ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। वह शादी करने का झांसा देकर वर्ष 2023 से उसका यौन शोषण कर रहा था। कई बार कहने पर भी वह शादी के लिए राजी नहीं हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी मनीष के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप के तहत धारा 376 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की पुष्टि करते हुए कोतवाल रमेश सिंह तनवार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया। आरोपी युवक सेना में सेवारत है।
विज्ञापन


वहीं, एसएसआई उमेश कुमार ने बताया कि दुष्कर्म की एक अन्य घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। कोटद्वार क्षेत्र की एक युवती के परिजनों ने तहरीर में आरोप लगाया कि गांव हरियावाला, जनपद बिजनौर (यूपी) निवासी साकिब उनकी पुत्री को फुसलाकर भगा ले गया था। साकिब ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें