फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अब आठ जनवरी को ध्वस्त होंगे 71 तालाबंद भवन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। पौड़ी जिला प्रशासन आठ जनवरी को कालागढ़ की रामगगा बांध परियोजना के आवासीय परिसर में 71 तालाबंद भवनों को गिराएगा। डीएम ने कार्रवाई के लिए एडीएम के नेतृत्व में सात सदस्यीय मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। वहीं, कार्रवाई के दौरान एएसपी के नेतृत्व में स्थानीय एवं बाहरी थानों का भारी पुलिस बल मौजूद रहेगा। इससे पहले 24 दिसंबर को प्रशासन ने बुलडोजर से 86 भवनों को ध्वस्त कराया था।
कोटद्वार एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि कालागढ़ में रामगंगा बांध परियोजना के आवासीय परिसर की कॉलोनियों में पिछले दिनों 86 भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई के दौरान 71 तालाबंद भवनों को चिह्नित किया गया था।
विज्ञापन

इन तालाबंद भवनों को अब आठ जनवरी को गिराने की तैयारी की गई है। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने एडीएम अनिल गबब्र्याल के नेतृत्व में सात सदस्यीय मजिस्ट्रेट टीम गठित की है। जिसमें उनके अलावा एसडीएम लैंसडौन शालिनी मौर्य, आईएएस प्रशिक्षु दीक्षिता जोशी, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, नायब तहसीलदार सरदार सिंह सैनी, नगर आयुक्त वैभव गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त चंद्रशेखर शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन




वहीं, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को निर्बाध संपन्न कराने के लिए एएसपी चंद्रमोहन सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौजूद रहेगा। कार्रवाई के दौरान कोटद्वार के अलावा अन्य थानों और देहरादून से भी पुलिस बल बुलाया जाएगा। इससे पहले प्रशासन ने 24 दिसंबर को दमखम के साथ ध्वस्तीकरण अभियान चलाकर 86 भवनों को ध्वस्त कर भूमि कार्बेट टाइगर रिजर्व को सौंपी थी और नई कॉलोनी एवं केंद्रीय कॉलोनी को भी सर्वेक्षण में शामिल किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें