फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी कण्वघाटी: स्वयंसेवी छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




कण्वघाटी। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत पीएमश्री जीजीआईसी कण्वघाटी के एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया।

एमकेवीएन कण्वघाटी में समापन समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि एनएसएस के जिला समन्वयक परितोष रावत ने किया। उन्होंने एनएसएस के शिविर के सफल संचालन पर विद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने स्वयंसेवियों से शिविर में प्राप्त अनुभवों का लाभ समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य पुष्पा धस्माना ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी भावना पांडे व रितु थपलियाल ने शिविर में किए गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस मौके पर स्वयंसेवी छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि एमकेवीएन के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी, प्रधानाचार्य आरती कंडवाल, जीआईसी कण्वघाटी के प्रधानाचार्य डॉ. रमाकांत कुकरेती आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन स्वयंसेवी छात्रा कीर्ति धस्माना ने किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें