फोटो
कर्णप्रयाग। ब्लॉक के चौंडली गांव में चल रही पांडव लीला के अंतिम दिन दूर-दराज के श्रद्धालु भारी संख्या में पांडव लीला देखने गांव पहुंचे। 42 वर्षों के बाद हो रही पांडव लीला को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है। पांडव लीला देखने के लिए प्रवासी भी गांव पहुंचे हैं। रविवार को पांडव चौक पर पांडवों के पश्वाओं ने देवनृत्य किया। श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देने के बाद धार्मिक अनुष्ठान का समापन हुआ। इस मौके पर निवर्तमान प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी, पूर्व प्रधान दुर्लभ बिष्ट, संदीप कुमार, महिला मंगल दल अध्यक्ष विजया देवी, सुदर्शन नेगी और गायत्री नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद