फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सीएम आज कर्णप्रयाग में करेंगे चुनाव प्रचार, रेल लाइन कार्यों का करेंगे निरीक्षण

Sat, 11 Jan 2025 10:09 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गढ़वाल में निकाय चुनाव प्रचार का आगाज शनिवार को कर्णप्रयाग से करेंगे। सीएम जहां कर्णप्रयाग में गौचर और कर्णप्रयाग नगर पालिका के प्रत्याशियों के प्रचार में जनसभा को संबोधित करेंगे वहीं सिवाई में रेल लाइन निर्माण के कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को दोपहर दो बजकर बीस मिनट पर कर्णप्रयाग-ऋषिकेश रेल लाइन के सिवाई स्टेशन के नजदीकी खेल मैदान में हेली सेवा से पहुंचेंगे। रेल लाइन के कार्याें के निरीक्षण के बाद सीएम अपराह्न तीन बजे कर्णप्रयाग पहुंचेंगे। यहां सीएम प्रदेश में हो रहे निकाय चुनावों के तहत गढ़वाल में प्रचार का आगाज करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने बताया कि सीएम कर्णप्रयाग में गौचर और कर्णप्रयाग के नगर पालिका अध्यक्ष और सभासद के प्रत्याशियों के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें