फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: धुनारघाट कस्बे में जागरूकता रैली निकाली

Mon, 06 Jan 2025 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। जीआईसी के एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य बीएस बुटोला ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में जानकारी दी। समापन समारोह से पूर्व शिविरार्थियों ने धुनारघाट कस्बे में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी केएस कठैत, ममंद की देवेश्वरी देवी, निवर्तमान सभासद राजेंद्र शाह और कुंवर सिंह खत्री आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन




निवर्तमान प्रधान का निधन
आदिबदरी। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत की पत्नी और निवर्तमान प्रधान सुनीता रावत (50) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने गहरा शोक जताया। शोक जताने वालों में मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा, महासचिव हिमेंद्र कुंवर, बलवंत भंडारी, विजय चमोला, नरेश बरमोला, यशवंत भंडारी और गंगा सिंह रावत आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें