फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गत विजेता पराड़कर को हराकर फाइनल में विद्या भास्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

वाराणसी। विद्या भास्कर एकादश ने मंगलवार को आनंद चंदोला खेल महोत्सव के तहत 37वीं कनिष्कदेव गोरावाला मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता में गत विजेता पराड़कर एकादश को चार विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। डा. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी कर पराड़कर एकादश ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 109 रन बनाए। विद्या भास्कर एकादश की तरफ से आशुतोष राय ने दो, अभिषेक सिंह, ओपी सिंह व अभिषेक कुमार ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में विद्या भास्कर एकादश की टीम ने 5 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। मैन ऑफ द मैच विनय सिंह रहे। पराड़कर एकादश की तरफ से दीनबंधु राय व अनिल कुशवाहा ने दो-दो व प्रशांत मोहन व सागर यादव ने एक-एक विकेट लिया। सत्यम मौर्या व विपिन सर्राफ अंपायर व एनके यादव स्कोरर रहे। दूसरा सेमीफाइनल बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से गर्दे एकादश और ईश्वरदेव मिश्र एकादश के बीच मैच खेला जाएगा। संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें