उन्नाव। जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम गौरांग राठी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के निर्माणाधीन 18 आंगनबाड़ी केंद्रों का काम पूरा न होने पर नाराजगी जताई।
एक्सईएन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को फटकार लगाई और 10 जनवरी तक काम पूरा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं, 2023-24 में स्वीकृत 87 केंद्रों का निर्माण जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने 10 से 19 वर्ष की स्कूल न जाने वाली किशोरी, युवतियों की स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष अभियान चलाने की जानकारी दी। बताया कि 12361 किशोरी, युवतियों के स्वास्थ्य की जांच में जिनमें खून की कमी पाई गई, उन्हें आवश्यक दवाएं व टीकाकरण आदि कराया जा रहा है। बताया कि 22 कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराया गया है। डीएम ने कहा कि सीएमओ की बिना अनुमति के कोई भी बच्चा एनआरसी से वापस न किया जाए। डीपीओ ने बताया कि पोषण ट्रैकर की फीडिंग में जनपद प्रथम स्थान पर बना है। (संवाद)
अतुल दीक्षित।