सिंचाई विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की जिला इकाई गठित
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।सिंचाई विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की जिला इकाई
का द्विवार्षिक चुनाव किया गया।
चुनाव अम्ब्रीष कुमार त्यागी प्रान्तीय महामंत्री सिंचाई राजस्व अधिकारी संघ उ०प्र०, सहचुनाव अधिकारी चन्द्रपाल सिंह जिला अध्यक्ष सिंचाई राजस्व अधिकारी संघ की देखरेख में सम्पन्न हुआ। मतदान सम्पन्न होने के पश्चात् मत पत्रों की गणना की गयी। जिसमें अब्दुल कादिर अध्यक्ष,उमाकान्त
उपाध्यक्ष,योगेश कुमार मंत्री,
मनोज कुमार उपमंत्री और गोतम को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।