फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ज्वेलरी की दुकान में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 25 Dec 2024 04:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खुशहालनगर। थाना क्षेत्र के भुवनी बाजार में ज्वेलरी की दुकान में चोरी हो गई। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी की बात कही जा रही है। भुवनी बाजार में घुघली से कप्तानगंज जाने वाले मुख्य रास्ते पर स्थित ज्वेलर्स की दुकान में सोमवार की रात चोर शटर के बगल का पाइप तोड़कर लाखों का सामान उठा ले गए। बताया जा रहा है कि वारदात के समय बगल के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति दुकान के बाहर लगे बल्ब को निकालकर आसपास अंधेरा करने की कोशिश करते दिख रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह के अनुसार, भुवनी बाजार में चोरी की घटना हुई है। मामले में तहरीर मिली है। केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें