फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कुसमहवा गांव के पास दिखा तेंदुआ

Wed, 25 Dec 2024 04:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के जंगल के किनारे बसे गांव हनुमानगढ़िया के कुसमहवा टोले के पास मंगलवार को तेंदुआ दिखा। नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव हनुमानगढ़िया के कुसमहवा टोले के पास झाड़ी में तेंदुआ बैठा था। गांव के रामदेव ने बताया कि वह खेत देखने जा रहे थे। तभी अचानक झाड़ी में पेड़ के नीचे बैठा तेंदुआ दिखा। उसे देखते ही वह भाग कर गांव में चले गए और ग्रामीणों को सूचना दी। उसके बाद तेंदुआ जंगल की तरफ चला गया। इससे लोगों में दहशत है। अमरजीत, अनरजीत, जोगी, राजू, वीरेन्द्र, माधव ने बताया कि जंगल के किनारे झोपड़ी के पास तेंदुआ बैठा था। वह कई दिनों से दिख रहा है। डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान दो तेंदुआ दिखे थे। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें