फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गढ़ में 10 को निकलेगा नगर कीर्तन

Tue, 07 Jan 2025 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। जत्थेदार बाबा बचन सिंह ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती व प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर में 10 जनवरी को महान नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व आंबेडकर पार्क पर स्थित गुरुद्वारा परिसर में आठ जनवरी (आज) से श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ होगा। उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन गुरुद्वारा से आरंभ होकर नक्का कुआं गुरुद्वारा, राजीव नगर, तहसील रोड होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर संपन्न होगा। जिसमें पंजाब से फौजी बैंड, गतका पार्टी भी शामिल होंगे। वहीं, गांव अक्खापुर में 16 जनवरी को नगर कीर्तन निकाला जाएगा, जिससे पहले 14 जनवरी से गांव के गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें