फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फार्मासिस्टों ने की पदोन्नति की मांग

Wed, 25 Dec 2024 05:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। डिस्ट्रिक्ट फार्मासिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर जिला अस्पताल और सीएचसी के फार्मासिस्टों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर विधायक को सौंपा।
विज्ञापन


एसोसिएशन के सचिव अनुज त्यागी ने कहा कि फार्मासिस्टों एवं संवर्ग के उच्च पदों के वेतनमान पद योग्यता एवं कार्यदायित्व के अनुरूप प्रदान नहीं किया जा रहा है, जो गलत है। पदनाम परिवर्तित किए जाने, औषधियों का नुस्खा लिखने का अधिकार दिए जाने, पदों के सृजन के मानक में संशोधन किए जाने सहित संवर्ग के अन्य लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। फार्मासिस्टों ने इन मांगों के निस्तारण को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर विधायक विजयपाल आढ़ती को सौंपा। इस मौके पर जीपी गौतम, नीरज सैनी, डीपी पालीवाल, प्रातुल, देवीराम, वाईएन सचान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें