फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ठंड के साथ बढ़ी गलन, सौ शैया में 42 बाल रोगी भर्ती

Wed, 25 Dec 2024 07:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लगातार मौसम में परिवर्तन के साथ जिले में ठंड के साथ साथ ठिठुरन बढ़ गई है। इसके चलते बच्चों के स्वास्थ्य पर खासा प्रभाव पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना अधिक संख्या में बच्चे सर्दी जनित बीमारियों की चपेट में आकर पहुंच रहे हैं। 100 शैया बिल्डिंग के वार्डों में 42 बाल रोगी भर्ती रहे। सभी ठंड से प्रभावित थे। कई बच्चे निमोनिया और कोल्ड डायरिया की चपेट में आ गए हैं।मौसम के करवट बदलते ही ठंड के साथ ठिठुरन बढ़ने लगी है। जिसकी वजह से बच्चों में सर्दी जनित बीमारियां पैर पसार रही है। मेडिकल कॉलेज के बालरोग विशेषज्ञ डाॅ. एलके गुप्ता ने बताया कि बदल रहे मौसम के कारण बच्चों की ओपीडी में रोजाना 180 से 220 मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार की चपेट में आकर पहुंच रहे है। इसमें जो भी गंभीर मरीज मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर ने बताया कि इस समय वार्ड में 42 बच्चे भर्ती है। जिसमें से अधिकांश बच्चे निमोनिया व बुखार से पीड़ित है।
विज्ञापन

-
इस तरह से करें बचाव
-छोटे बच्चों को मां अपने सीने से लगाकर कंगारू मदर केयर जरूर करें।

-बच्चों को सर्दी, खांसी, जुकाम होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
-बच्चों को सर्दी में जूते चप्पल पहना कर रखें।
-सुबह-शाम की ठंड से बच्चों को बचाएं।
-बच्चों को फुल आस्तीन के गर्म कपड़े पहनाएं।

अतुल दीक्षित।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें