फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: यूके की लड़की ने मदद के नाम पर ठग लिए 7.35 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेहरूगंज निवासी गौरव पोसवाल को फेसबुक पर यूनाइटेड किंगडम की एक युवती से चैट करना भारी पड़ गया।
विज्ञापन

आरोपी शातिर युवती ने अपने अन्य साइबर ठगों के साथ मिलकर पीड़ित से करेंसी एक्सचेंज के नाम पर 7.35 लाख रुपये की नकदी ठग ली। पीड़ित ने जब मुंबई एयरपोर्ट अथॉरिटी से संपर्क किया तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित गौरव पोसवाल ने थाना साइबर में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 11 दिसंबर 2023 को सोशल साइट फेसबुक पर यूनाईटेड किंगडम (यूके) की एक युवती नेलशन से उनकी बातचीत शुरू हुई थी।
दो-तीन दिन बातचीत के बाद युवती ने खुद को शिपिंग कंपनी में इंजीनियर और अपने माता-पिता के सरकारी जॉब में होने की जानकारी दी। युवती ने कहा कि वह भारत घूमने के लिए आना चाहती है। 21 दिसंबर 2023 को युवती ने व्हाट्सएप पर मैसेज कर बताया कि वह भारत आ रही है। 22 दिसंबर 2023 को पूनम नाम की महिला ने उनके नंबर पर कॉल कर बताया कि उसकी मित्र मुंबई एयरपोर्ट पर है, जिनके पास कैश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक चेक है, जिसे कैश कराने अथवा मुद्रा बदलने के लिए फीस देनी होगी।
महिला ने उन पर दबाव बनाकर 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित के अनुसार इसके बाद उनसे टैक्स एवं अन्य खर्चे आदि के नाम पर कुल 7.35 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। लगातार रुपये ट्रांसफर कराए जाने पर उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी से संपर्क किया गया। वहां से उन्हें फर्जीवाड़े का पता चला। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें