फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खेत पर गई छह वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद रोड स्थित एक गांव निवासी छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गांव के ही आरोपी 36 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 दिसंबर की शाम करीब 4 बजे उनकी छह वर्षीय पुत्री खेत पर शौच करने गई थी। पुत्री को अकेले खेत पर जाते देख पड़ोसी युवक उसके पीछे चला गया। खेत पर शौच के दौरान युवक ने मासूम को पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। मासूम के बदहवास हालत में घर पहुंचने पर माता को शक हुआ।
खून का अत्यधिक स्राव होने पर घटना की जानकारी हुई। आरोपी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित मासूम के पिता नोएडा निजी कंपनी ने नौकरी करते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को छुट्टी लेकर घर पहुंचने के बाद पीड़ित पिता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर मासूम को उपचार व जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया आरोपी की पत्नी प्रेम प्रसंग के चलते विवाह के कुछ समय बाद उसे छोड़कर चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें