बरेली में उर्स-ए-रजवी के दूसरे दिन मंगलवार को इस्लामिया मैदान पर कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों जायरीन शामिल हुए। मुफ्ती सलीम नूरी ने जायरीन को दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां का पैगाम सुनाया। उन्होंने कहा कि अपनी बहू-बेटियों की हिफाजत करें। नमाज के पाबंद रहें। मालदार मुसलमान जकात की रकम से समाज से गरीबी मिटाएं। कारी सखावत मुरादाबादी ने जुमे की नमाज के बाद खुतबे में सौहार्द को बढ़ावा देने की अपील की।