फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्पेन से आए पर्यटक ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक

Mon, 16 Dec 2024 09:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। स्पेन से आए पर्यटक ने जागीर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम अजीतगंज स्थित कृपाधाम आश्रम स्थित शिवलिंग की सोमवार को पूजा अर्चना की। आचार्य स्वदेश अग्निहोत्री के कृपा धाम आश्रम पर स्पेन से पहुंचे सामंत राव ने मां जगदंबा का भी आशीर्वाद लिया। आचार्य स्वदेश अग्निहोत्री ने विधि विधान से मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना करवाई। उन्होंने स्पेन में भी भगवान शिव के मंदिर हैं, जहां वह पूजा अर्चना करते हैं। उन्होंने गांव में घूमकर भारतीय रीति रिवाज व भारतीय व्यंजनों का भी स्वाद लिया। उन्हें आलू का पराठा व मैनपुरी की चाट बेहद पसंद आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें