किसानों की मदद के लिए राज्य सरकारों से लेकर केंद्र सरकार तक कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के तहत सिर्फ किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस बार योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन ये किस्त कब जारी होगी? ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है ऐसे में क्या अब बिहार चुनाव के नतीजों के बाद किस्त जारी होगी या और इंतजार करना पड़ सकता है इन वीडियो में जानने की कोशिश करते हैं पीएम किसान योजना के लिए चर्चा थी कि बिहार चुनाव खत्म होने के बाद 21वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। पर अब बीती शाम बिहार चुनाव का दूसरा चरण भी खत्म हो गया और अब इंतजार 14 नवंबर यानी चुनाव के परिणामों का है। माना जा रहा है कि बिहार चुनाव का रिजल्ट आने के कुछ दिनों के बाद सरकार पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी होने की तारीख बता सकती है। फिर इसके बाद कुछ दिनों के भीतर नवंबर महीने में ही 21वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।