आज के समय में आधार कार्ड एक बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट में से एक है क्योंकि अगर आपको होटल में चेक इन करना है, बैंक में खाता खुलवाना हो, लोन लेना है या फिर अपने बच्चों का स्कूल-कॉलेज में दाखिला करवाना है यही नहीं बल्कि, ऐसे ही कई और बाकि कामों के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। यूआईडीएआई भारत के नागरिकों का आधार कार्ड बनाती है। अब यूआईडीएआई की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है, जिसमें कहा गया है कि अब कोई भी आपसे आधार की फिजिकल फोटोकॉपी न ले सकेगा और न ही उसे स्टोर कर सकेगा। हालांकि ये नियम अभी लागू नहीं हुआ है, जल्द ही इसको अधिसूचित किया जाएगा।