रांची टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत का दूसरा विकेट गिरने पर कप्तान विराट कोहली कंधे की चोट के बावजूद मैदान पर खेलने उतरे। हालांकि कोहली छह रन के निजी स्कोर पर चलते बने लेकिन अपने इस एटिट्यूड से उन्होने क्रिकेट प्रेमियों का एक बार फिर दिल जीत लिया। कोहली को फीजियो ने चोट के चलते मैदान पर न उतरने की सलाह दी थी। मैदान पर मौजूद दर्शकों ने कोहली के इस हिम्मती कदम का तालियों से स्वागत किया। पहले दिन फील्डिंग करते वक्त कोहली के कंधे में चोट आ गई थी जिसके बाद वो पवेलियन लौट गए थे और दूसरे दिन भी मैदान पर खेलने नही उतरे थे।