फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप ने कोलकाता में मचाया कोहराम, हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने

वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ कोलकाता Updated Fri, 22 Sep 2017 06:34 AM IST

कोलकाता वन-डे में टीम इंडिया के बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों का भी अच्छा जादू चला। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन कर हैट्रिक बनाई। कुलदीप ने पारी के 33वें ओवर में तीन विकेट लेकर हैट्रिक बनाने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने। अपने आठवें और मैच के 33वें ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर कुलदीप ने मैथ्यू वेड, एश्टन आगर और पैट कमिंस का शिकार किया। इस हैट्रिक के साथ कुलदीप यादव वनडे क्रिकेट में हैट्रिक बनाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। कुलदीप से पहले चेतन शर्मा और कपिल देव ये कारनामा कर चुके हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें