पैल्लेकेल में दूसरा वन-डे मैच खेलते हुए श्रीलंका ने भारत को 237 रनों का मामूली सा लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में भारत ने 3 विकेट से मैच पर जीत हासिल कर ली। इसके पहले बारिश की वजह से डकवर्थ लुईस मैथड लगने के बाद भारत को 47 ओवर में 231 रन का लक्ष्य दिया गया था।