लंबे वक्त से बैडमिंटन में अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे भारतीय खिलाड़ी पहली बार गोल्ड जीतने की चाह में वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में उतरेंगे। 21 अगस्त से 27 अगस्त तक होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत की तरफ से कादंबी श्रीकांत, पीवी सिंधु और साइना नेहवाल पर पूरे देश की निगाहें टिकी होंगी।