रांची टेस्ट मैच का दूसरा दिन बराबरी पर खत्म हुआ। पहले दिन बनाए 299 रनों के आगे खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत धीमी रही और ऑस्ट्रेलिया 451 रनों पर ऑल आउट हो गई। पहले दिन 82 रनों पर नाबाद रहे ग्लेन मैक्सवेल शतक बनाकर 106 रनों पर आउट हुए वहीं कप्तान स्टीव स्मिथ 178 रनों पर नाबाद लौटे। भारत कि ओर से रविंद्र जड़ेजा ने पांच विकेट झटके। स्टंप्स तक भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट खोकर 120 रन रहा। भारत की ओर से लोकेश राहुल ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए।