श्रीलंका को पहले वनडे में मात देने के बाद टीम इंडिया का हौंसला बुलंद है। इस मैच से जुड़ी एक और खास बात है जो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से जुड़ी है। विराट कोहली इस मैच में अगर 46 रन बना लेते हैं तो वो साल 2017 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इससे अलग अगर बात करें टीम की रणनीति की तो भारत बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरेगा। ये शो इस मैच के Curtain Raiser के तौर पर प्रसारित किया गया।