IPL 10 के 50वें मैच में दिल्ली ने गुजरात को दो विकेट से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो बाद में फायदेमंद साबित हुआ। जिसके बाद गुजरात ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। जिसके जवाब में दिल्ली ने 19.4 ओवर में 197 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। दिल्ली की और से अमित मिश्रा ने आखिरी में आकर दो गेंदों पर दो चौके लगाकर दिल्ली को जीत की रेखा के पार पहुंचा दिया। दिल्ली की ओर से श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 96 रन बनाए जबकि गुजरात की तरफ से एरोन फिंच ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए।