विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। श्रीलंका को उसी की सरजमीं में 3-0 से हराकर विदेश में पहली बार तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर इतिहास रचा। भारत के 85 साल के टेस्ट इतिहास में इससे पहले कभी भी टीम इंडिया ने विदेश में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 से जीत हासिल नहीं की थी।