महिला टी20 विश्वकप में भारत ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। मिताली राज ने 56 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी मात दी। पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए थे।