पहली पारी में भारत के 487 रन के जवाब में श्रीलंका 135 रन पर ऑल आऊट हो गई। ये दिखाता है कि भारत सीरीज में श्रीलंका को क्लीन स्वीप करने की ओर बढ़ रही है और ऐसी ही भारत की रणनीति भी थी। शुरू के दोनों मैंच जीतने के बाद विराट कोहली की ब्रिगेड की नजर इस तीसरे मैच पर ही थी। क्योंकि भारत अपने 85 साल के टेस्ट इतिहास में अभी तक सिर्फ एक ही बार विदेशी जमीन पर किसी सीरीज में तीन टेस्ट मैच जीत पाई है और अब विराट कोहली के पास मौका है इतिहास दोहराने का।