वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में मात देने के बाद टीम इंडिया ने वन-डे सीरीज जीतने के लिए बना लिया है मास्टर प्लान। भारत-वेस्टइंडीज के बीच रविवार से पांच मैच की वनडे श्रृंखला खेली जानी है। दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 18 सीरीज हुई है जिसमें 10 बार भारतीय टीम ने तो 8 बार कैरेबियाई टीम ने बाजी मारी। टेस्ट के साथ ही वन-डे सीरीज में भी भारतीय टीम कैरेबियाई टीम का सूपड़ा साफ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।