फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Vs Australia: सिडनी में फतह हुआ मैदान तो विराट बनेंगे रिकॉर्ड के राजा

Wed, 02 Jan 2019 08:47 PM IST
Prabudhh Jain वीडियो डेस्क, अमर उजाला

एक कदम, एक जीत और रच जाएगा इतिहास। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर विराट के रन-बांकुरे नई कहानी लिखने के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। सिडनी टेस्ट जीतते ही विराट खुद भी रिकॉर्ड्स के राजा बनने वाले हैं। 
तो फिर चलिए आपको बताते हैं कि सिडनी टेस्ट बेहद खास क्यों होने वाला है!!! और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली रिकॉर्ड का कौन सा नया शिखर चढ़ने वाले हैं। 
अगर टीम इंडिया ये टेस्ट जीत लेती है तो विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन जाएंगे। इससे पहले टीम इंडिया ने कभी ऑस्ट्रेलियाई को उसी के घर में नहीं हराया। अभी तो टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है पर फैंस ये जरूर चाहेंगे कि हम 2 से तीन हो जाएं मतलब भारत 3-1 से सीरीज जीत ले। 
टेस्ट में फतह हासिल करने के अलावा विराट...दादा को भी पीछे छोड़ने की दहलीज पर खड़े हैं। विदेश में अभी तक कोहली और सौरव गांगुली दोनों ने 11-11 टेस्ट जीते हैं। सिडनी में जीत का परचम लहराया तो कोहली बन जाएंगे विदेश में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले भारतीय कप्तान। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें