#ICCU19WorldCup में भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला में भारत ने पहली पारी में नौ विकेट पर 272 रन बनाए। शुभमन गिल ने नाबाद 102 रन की शानदार पारी खेली। इससे पहले ओपनर पृथ्वी शाह और मनजोत ने भारत को ठोस शुरुआत दी। कप्तान पृथ्वी शॉ ने 41 और मनजोत ने 47 रन की अहम पारियां खेली। पिछली बार दोनों टीमें 2014 U19 विश्व कप में भिड़ीं थीं। भारत ने उस मैच को 40 रन से जीता था। भारत ने इस U19 विश्व कप में अभी तक आस्ट्रेलिया, पापुआ न्यू गिनी, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश को मात दी है जबकि अफगानिस्तान से हारने के बाद पाकिस्तान ने आयरलैंड, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका को हराया।