भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन को साल 2016 में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पॉली उमरीगर क्रिकेटर ऑफ द इयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। अवार्ड मिलने के बाद भावुक हुए विराट कोहली ने बीसीसीआई को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका सपना था कि वो हमेशा विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बनें। उन्होंने इस दौरान अपने आलोचकों को भी जवाब दिया।