स्पेनिश सुपर कप में बार्सेलोना के खिलाफ मैच में रेफरी को धक्का देने पर पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर पांच मैच का प्रतिबंध लगा दिया गया है। दरअसल, रेफरी ने उन्हें रेड कार्ड दिखा दिया था, जिसके बाद रोनाल्डो ने रेफरी को धक्का दे दिया। मैच में रेफरी रिकाडरे डे बुर्गोस के साथ किए गए इस व्यवहार के बाद रोनाल्डो को मैदान से वापस भेज दिया गया और इसी के साथ उनपर पांच मैचों के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया।