टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन का बल्ला इन दिनों लगातार आग उगल रहा है। फॉर्मेट कोई भी हो लेकिन दिल्ली के इस दबंग खिलाड़ी के बल्लेबाजी के तरीके में कोई बदलाव नहीं आया है। एक बार फिर श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़कर उन्होंने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। शिखर ने दाम्बुला में नाबाद132 रन बनाए।