फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2022 : क्या है महाशिवरात्रि में भगवान शिव के पूजन का समय,कैसे करें भगवान शिव को प्रसन्न

वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Sat, 26 Feb 2022 05:43 PM IST

शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था और इस दिन शिव पार्वती की पूजा करने व्रत करने का विधान होता है। माना जाता है कि शिवजी को चंदन आदि से पूजन अर्चन करके बेलपत्र चढ़ाना चाहिए और इससे मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस साल महाशिवरात्रि 1 मार्च को है।    अब आपको बताते हैं कि महाशिवरात्रि का पूजा मुहूर्त क्या है। व्रत कैसे करें शिवजी की पूजा अर्चन कैसे करें, जिससे आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हों और भगवान शिव प्रसन्न हो। महाशिवरात्रि 1 मार्च को सुबह 3:16 से 2 मार्च को सुबह 10:00 बजे तक रहेगी।    पूजन अर्चन के लिए पहला मुहूर्त 11:47 से 12:34 तक और शाम 6:21 से रात्रि 9:27 तक है। इन मुहूर्त के अनपरूप आप कभी भी भगवान शिव की उपासना कर सकते हैं।    अब आपको बताते हैं कि महाशिवरात्रि को पूजन अर्चन कैसे करें जिससे भगवान शिव प्रसन्न हो जाएं तो सबसे पहले शिवलिंग पर जल अर्पित करें। उसके बाद चंदन का लेप लगाएं । पुष्प आदि अर्पिर करें ।बेलपत्र शिवलिंग को अर्पित करें । दीपक कपूर जलाएं। ओम नमः शिवाय के मंत्र का जाप करें।     गोबर के कंडों की अग्नि जलाकर तिल चावल इस अग्नि में डालकर हवन करें। पूजन के बाद ध्यान करें और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें। इस दिन महामृत्युंजय मंत्र और शिव के पंचाक्षर मंत्र ओम नमः शिवाय का जाप करना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें