ऑस्कर अवार्ड को दुनिया के किसी भी अवार्ड्स में सबसे ऊपर माना जाता है. दुनिया के हर एक्टर या फिल्म जगत से संबंध रखने वाले शख्स के लिए ऑस्कर अवार्ड पाना एक सपने जैसा है. भारत से भी हर साल कई फिल्में अलग-अलग कैटेगरी में इस अवार्ड के लिए नामांकित होती है. इस साल एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को इस अवार्ड शो में बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी के लिए नामंकित किया गया था, जहां से इसे जीत हासिल हुई. ऑस्कर की ट्रॉफी पाकर हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है लेकिन इस ट्रॉफी के बारे में काफी कम लोगों को ही जानकारी है.