दिल्ली वाले यूं तो घूमने के बेहद शौकीन होते हैं लेकिन एक सैलानी के तौर पर वे सबसे ज्यादा कन्फ्यूज्ड रहते हैं। इसके चलते ज्यादातर दिल्ली वालों की ट्रैवल प्लानिंग में बुकिंग के बाद बदलाव होता है और वे दोबारा बुकिंग कराते हैं। इसलिए पर्यटन और मेहमानवाजी में दिल्ली की इमेज सबसे कंफ्यूज्ड शहर की है। वहीं कुछ और रोचक बातें भी OYO के एनुअल ट्रेवलोपीडिया रिसर्च में सामने आई हैं।