दिन भर चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार जीत अहमद पटेल की हुई और वो गुजरात से कांग्रेस की ओर से राज्यसभा पहुंच गए। अहमद पटेल को 44 वोट मिले। जीत के बाद अहमद पटेल ने ट्वीट किया, सत्यमेव जयते। बीजेपी की तरफ से पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को जीत मिली।