7 दिसंबर 1941, वो दिन जिसे अमेरिका के राष्ट्रपति फ्रैंकलीन डी रूजवेल्ट ने ‘काला दिन’ कहा, वो दिन जब अमेरिका के ढाई हजार सैनिकों की कब्रगाह बन गया एक बंदरगाह, वो दिन जिसके बाद अमेरिका भी दूसरे विश्व युद्ध का हिस्सा बन गया। जी हां, आज से छिहत्तर साल पहले 7 दिसंबर ही वो दिन था, जब जापान ने अमेरिका के पर्ल हार्बर पर अपने बॉम्बर्स से बिना चेतावनी हमला किया। आज उसी पर्ल हार्बर बंदरगाह पर हुए हमले की 76वीं बरसी है।