शिमला। दमकल विभाग और नगर निगम की टीम ने मंगलवार सुबह 11:30 बजे लोअर बाजार में मॉकडि्रल की। सीटीओ चौक से रवाना हुई दमकल की बड़ी गाड़ी करीब आठ मिनट में नाज चौक पहुंच गई। इस दौरान नगर निगम टीम ने कारोबारियों और तहबाजारियों को सड़क पर सामान न सजाने की चेतावनी दी। नगर निगम की टीम ने लिफ्ट के पास मालरोड पर सामान बेच रहे दो तहबाजारियों का सामान भी जब्त कर लिया। ब्यूरो