शिमला। राजधानी शिमला की लोकल बस में युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना पेश आई है। एक बुजुर्ग पर आरोप लगे हैं। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि 4 जनवरी की रात 7:15 बजे के करीब टुटीकंडी से निजी बस में पुराना बस स्टैंड की ओर सफर कर रही थी। रास्ते में आरोपी ने छेड़छाड़ की। इसके बाद युवती बस से उतर गई और पैदल ही जाने लगी। आरोप लगाया कि आरोपी पीछा करता रहा। इसको देखते हुए उन्होंने ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी से मदद मांगी। आरोपी को पुलिस कर्मचारी ने रोका। मामले की सूचना बालूगंज पुलिस स्टेशन को दी गई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो