शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान पर रविवार को प्रकाश पुंज फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। खास बात यह रही कि 20 से ज्यादा दृष्टिहीनों सहित 70 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर एएसपी नवदीप सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज ठाकुर ने बताया कि कालीबाड़ी के समीप धरने पर बैठे दृष्टिहीन लोगों ने भी शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया ताकि लोगों की जान बचाई जा सके। आईजीएमसी से डॉ. साहिल शर्मा की टीम में रक्त एकत्रित किया। इस अवसर पर प्रकाश पुंज फाउंडेशन से मेघना सूद, नरेश कश्यप, हरीश वशिष्ठ, रौनक चौहान सहित अन्य सदस्य और स्वयंसेवी मौजूद रहे। संवाद