फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- विपक्ष कमियां निकाले, हम सुधारने को तैयार

Wed, 25 Sep 2024 05:55 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि विपक्ष हमारी कमियां निकाले हम सुधार करने के लिए तैयार हैं। विपक्ष इसलिए प्रदर्शन ना करें कि वह विपक्ष में बैठे हैं, बल्कि विपक्ष की भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
मदन राठौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा विधानसभा उपचुनाव नजदीक है, जिसके चलते अब भाजपा किसी भी तरह का कोई रिस्क उठाने के मूड में नजर नहीं आ रहा है। शायद यही कारण है कि अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दौसा विधानसभा में बूथों पर जाकर वहां की स्थितियों का जायजा लेकर उन्हें मजबूत करने में लगे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ आज दौसा पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा है कि विपक्ष इसलिए धरने प्रदर्शन ना करें कि वह विपक्ष में है। उन्होंने कहा है कि वो अपनी भूमिका को पूरी तरह निभाएं और हमारी कमियां हमें बताएं तो हम सुधार करने को भी तैयार हैं।

उधर पत्रकारों से बात करते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि विपक्ष हमारी जहां कमियां है, वहां गिनाये और जहां हमने काम किए हैं, उनको भी गिनाये। हर अच्छे काम का विरोध करना ठीक नहीं है। विधानसभा के बूथ को मजबूत करने आए राठौर ने कहा है कि हमने अपनी विधानसभा के प्रति कार्यकर्ता से आह्वान किया है कि वह भाजपा की रीति नीति और पंचनिष्ठा मतदाता तक पहुंचाएं और उन्हें समझाएं और भाजपा का सदस्य बनाएं।
विज्ञापन


इधर राहुल गांधी के पासपोर्ट निरस्त करने की बात पर राठौर ने कहा कि मैं इस बारे में प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करूंगा, क्योंकि कानून को कानून का काम करने देना चाहिए। हम लोग कानून के काम में हस्तक्षेप नहीं करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें