फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: अवैध माइनिंग मामले में पुलिस ने 12 अन्य लोगों को किया नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। थाना नरोट जैमल सिंह की पुलिस ने अवैध माइनिंग मामले में 12 अन्य आरोपियों पर केस दर्ज किया है। बीते शनिवार को पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र के गांव भट्टियां में अवैध माइनिंग पर कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को 6 टिप्पर और 2 जेसीबी मशीनों के साथ काबू किया था। अब पुलिस ने उक्त मामले में वृद्धि करते हुए माफिया के 12 अन्य लोगों को नामजद किया है। आरोपियों की पहचान सुदर्शन चोपड़ा निवासी पठानकोट, रणधीर सिंह निवासी नरायणगढ़ जिला अंबाला हरियाणा, मनोज कुमार निवासी हिमाचल प्रदेश, प्रवीण कुमार निवासी पठानकोट, कुलदीप सिंह निवासी हिमाचल प्रदेश, मनजोत सिंह निवासी अमृतसर, अवनीत कुमार निवासी होशियारपुर, आशीश गुप्ता निवासी श्री गंगानगर राजस्थान, अमनवीर सिंह और दलजीत सिंह मालिक दशमेश स्टोन क्रशर, दविंदर कुमार निवासी ढल्लेवाल होशियारपुर, भूपिंदर सिंह निवासी दोसा राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस इन सभी आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें