फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी के लिए गाड़ियों के काफिले के साथ निकले राम रहीम समेत इस वक्त की 10 बड़ी खबरें

Fri, 25 Aug 2017 12:08 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujala.com/live-tv

1.
साध्वी रेप मामले में डेरा प्रमुख राम रहीम पर सीबीआई कोर्ट का फैसला.... एहतियातन पंजाब, हरियाणा में इंटरनेट सेवाएं 72 घंटे के लिए बंद, रेलवे ने रद्द की 10 रेलगाड़ियां... सिरसा में कर्फ्यू, पंचकूला में धारा 144 लागू
राम रहीम के फैसले पर पंजाब हरियाणा में हाईअलर्ट
2.
गुजरात से राज्यसभा पहुंचे अमित शाह ने ली शपथ, उनके साथ जीत दर्ज कर स्मृति ईरानी ने ली संस्कृत में शपथ
स्मृति ईरानी ने ली संस्कृत में शपथ
3.
तीन तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली तीन महिलाओं में से एक इशरत जहां का सामाजिक बहिष्कार, इशरत को कहा जा रहा ‘गंदी औरत, मर्दों की दुश्मन और इस्लाम विरोधी’
इशरत हो रही आलोचना और बदजुबानी का शिकार
4.
राइट टू प्राइवेसी के मुख्य याचिकाकर्ता के एस पुट्टू स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया सरकार के खिलाफ जनता की जीत, कहा,सरकार के समीक्षा याचिका दायर करने पर भी नहीं बदल पाएगा फैसला
‘राइट टू प्राइवेसी’ पर के एस पुटटुस्वामी के खरे बोल
5.
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पेश की अतिथि देवो भव की मिसाल, नेपाली प्रधानमंत्री देउबा को पानी पिलाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, साझा बयान देते वक्त नेपाल पीएम का गला हुआ था भारी
सुषमा ने पेश की ‘अतिथि देवो भव’ की मिसाल
6.
बागपत में सर्राफा और कपड़ा शोरूम पर बदमाशों का तांडव, पुलिस की मौजूदगी में हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाकर भागे बदमाश, वारदात को लेकर फूटा व्यापारियों का पुलिस पर गुस्सा
बागपत में बदमाशों का तांडव
7.
आरबीआई ने जारी किया 200 रुपये का नया नोट... गांधी जी के साथ सांची सतूप की छपी होगी तस्वीर... 50 के नए नोट को भी मिली गई है मंजूरी... जिसपर होगी हम्पी के रथ की तस्वीर...
बाजार में आया 200 का नया नोट
8.
दुनिया की सबसे मशहूर बेबी प्रॉडक्सट्स कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन सवालों के घेरे में, बेबी पाउडर इस्तेमाल करने से अमेरिका की एक महिला को हुआ कैंसर, अब कंपनी पर लगा 2700 करोड़ का जुर्माना
ये ‘बेबी पाउडर’ खतरनाक
9.
विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में साइना नेहवाल, पी वी सिंधू और किदाम्बी श्रीकांत ने अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह... साइना ने चीन की तो, सिंधू ने हांगकांग की शटलर को किया चित...
WBC क्वार्टर फाइनल में साइना-सिंधू-किदाम्बी
 
और
10.
देश में गणेश महोत्सव की रौनक, हर घर,पंडाल में हो रही गणपति की स्थापना, आम हो या खास हर कोई कर रहा बप्पा को खुश
गणपति बप्पा मोरया
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें